
जमशेदपुर । शहर में एक ओर जिला प्रशासन पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगायी है. उसी प्रकार 93.5 रेड एफएम, जमशेदपुर के तत्वावधान में शहर के लोगों को जागरूक करने के लिए रेड की रेड अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें रेड एफएम की टीम ने शहर के अलग अलग बाजार के दुकानदारों को पॉलीथिन का प्रयोग करते और ग्राहकों को देते हुए रंगे हाथ पकड़ा. दुकानदारों को पॉलीथिन के साथ पकड़े जाने पर टीम के लोगों के द्वारा उन्हें पॉलीथिन से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी. साथ ही उनके बीच कपड़ा का बना हुआ थैला भी वितरित किया. टीम ने कदमा,सोनारी, साकची, परसुडीह,जुगसलाई, आदित्यपुर,बिष्टुपुर बाजार में जा कर लोगों को पॉलीथिन के प्रयोग बंद करने को लेकर सलाह दिये.
रेड एफएम जमशेदपुर के कुमार निशांत ने बताया कि जमशेदपुर रेड एफएफ की टीम के द्वारा सोमवार से शुक्रवार तक इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. पांच दिनों के इस कार्यक्रम के दौरान टीम ने कई बाजार और कई दुकानदारों को नो- प्लास्टिक जोन बनाने के संबंध में जागरूक किये. इस जागरूकता अभियान को लेकर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर सुबोध कुमार ने बताया कि रेड एफएम ने ने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने के प्रति लोगों को जागरूक करने का जो काम किया है , वह काफी सराहनीय है. ऐसे में समाज के सभी लोगों को आगे बढ़ कर काम करना चाहिए. ताकि स्वच्छ भारत का निर्माण हो सके. इस अभियान के दौरान रेडियो पर पॉलिथीन का प्रयोग बंद करने के बारे में सूचना दी. इस मौके पर रेड 93.5 एफएम के कुमार निशांत के साथ आरजे स्मिता,आरजे राज,आरजे अभय,मोहन सहित टीम के कई लोगों का पूरा पूरा योगदान रहा.



