
जमशेदपुर।
जिले के एसएसपी अनूप बिरथरे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह पुलिस वालों को फिटनेस चैलेंज किया है। जिसके तहत वे प्रतिदिन सुबह करीब 45 मिनट से एक घंटा तक प्राणायाम, साइकिलिंग और योग के जरिए स्वस्थ रहने की बात बतायी है। एसएसपी अनूप बिरथरे ने प्रधानमंत्री मोदी से प्रभावित होकर आगामी जुलाई माह में पुलिस अधिकारी व कर्मी के लिए एक सप्ताह का योग शिविर लगाने का निर्णय लिया है। एसएसपी ने बताया पुलिस का कम व्ययस्तम होता है। ऐसे में खानपान सही तरीके से नहीं होने से पुलिसकर्मियों की तबीयत बिगड़ जाती है। स्वस्थ रहने के लिए योग आवश्यक है। उन्होंने बताया वे सुबह जुबिली पार्क, कदमा-सोनारी लिंक रोड में साइकिलिंग करते हैं। उन्होंने बताया पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर फिटनेस चैलेंज दिया गया था। जिसके बाद राज्यों से कई आईपीएस ने फिटनेश की तस्वीर ट्वीट किया था। जिसके बाद उन्होंने भी अपनी तस्वीर ट्वीट की। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।



