
मुख्यमंत्री आवास पहुंचे पीढ़ित परिवार


मुख्यमंत्री ने डीसी को दिया जांच का आदेश
जमशेदपुर।
घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इंचड़ा ग्राम अंतर्गत गुरुचरण कर्मकार ने अपने पूर्वजो की रैयति जमीन को पावर ग्रिड ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा टावर बनाने के लिए जबरन कब्जा किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री रघुवर दास के आवास पर जाकर की एवं मुख्यमंत्री के आप्त सचिव मणींद्र कुमार चौधरी से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई जिसके बाद मुख्यमंत्री के आप्त सचिव मणींद्र कुमार चौधरी ने पूर्वी सिंघभूम के उपायुक्त को पत्रांक संख्या 7370374 दिनांक 13-07-2015 के द्वारा इस मामले मे नियमानुसार कारवाई करने को कहा है ।
वहीं गुरुचरन कर्मकार ने बताया की मुख्यमंत्री कार्यालय मे हमे बताया गया की किसी का रैयती जमीन को जबरन कब्जा नहीं किया जा सकता है एवं गुरुचरण ने बताया की हमारे ऊपर 107 का गलत केस किया गया है हमलोग रैयतदार है कोई असामाजिक तत्व नहीं है एक तो हमारी जमीन हड़पी जा रही है ऊपर से 107 का केस भी कर दिया गया है इसके खिलाफ हम कोर्ट की शरण लेंगे ।
गुरुचरण कर्मकार द्वारा उपायुक्त को एक ज्ञापन भी सौपा गया है जिसमे सांसद श्री विद्युत वरन महतो के हस्ताक्षर भी है सांसद ने भी कर्मकार परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है , उपायुक्त को दिये गए ज्ञापन मे लिखा हुआ है की खाता नंबर 1103 प्लाट नंबर 49 उक्त भूमि पर पावर ग्रिड कोरपोरेसनऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा अवैध रूप से भूमि पर जबरन कब्जा किया जा रहा है एवं भूमि कब्जा की जानकारी भी हमे नहीं दिया गया है इस भूमि पर पूर्व वंशजो के सपरिवार आश्रित है इससे पूर्व भी पावर ग्रिड ने हमारी भूमि पर कब्जा किया है जिसका मुवावज़ा आजतक नहीं मिला है एवं यह क्षेत्र पाँचवी अनुशुचि मे आता है जिसमे ग्रामसभा सर्वमान्य है ग्राम सभा के नियम वीरुध भूमि पर जबरन कब्जा करना संविधान के नियमो का उलंघन है ।

