

जमशेदपुर।
जिले के कमलपुर थाना क्षेत्र के बेल्डीह ग्राम मे बीती रात एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर डाली । और घटना अंजाम देने के बाद वह वहां से फरार हो गया। वही पुलिस घटना स्थल जाकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है।
इस सर्दभ मे मृतक के भतीजा कृपा संधु महतो ने बताया कि उसके चाचा नेपाल महतो दो शादी कर चुके है। वे दुसरी पत्नी के साथ के साथ अलग से ऱह रहा है। बीती रात उसके चाचा शंकुतला के पास आए। और किसी बात को लेकर दोनो मे झगड़ा हुआ। औऱ उसी झगड़े के दौरान उसने घर मे रखे कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। इस हमले से उसकी चाची शकुंतला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। उस घटना के अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। उन्होने कहा कि सुबह गांववालो को जानकारी हुई तो गांव वालो ने जाकर चौकीदार को जानकारी दी।

