
जमशेदपुर । झारखंड के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक चेन नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए खरकई लिंक रोड, बिष्टुपुर में भी शोरूम का खोल दिया। उद्घाटन रविवार को नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रोपराइटर कुलवंत सिंह जॉली (राजा सिंह) व रवि सिंह की माता कंवलजीत कौर ने किया। मौके पर राजा सिंह ने बताया कि जमशेदपुर में साकची शोरूम, एलजी शॉपी, मानगो शोरूम और आदित्यपुर शोरूम की अपार सफलता के बाद नए शोरूम की शुरुआत बिष्टुपुर में हो रही है। उन्होंने ऐसी स्कीम पेश की है जिसमें लकी ड्रा के जरिए 151 इनाम जीतने का मौका दिया जा रहा है, जिसमें एलक्ष्डी, रेफ्रिजरेटर जैसे आकर्षक इनाम जीतने का अवसर प्राप्त होगा। प्रत्येक खरीददारी पर सरप्राईज गिफ्ट दी जा रही है। ग्राहकों को फ्री इंस्टालेशन और होम डिलेवरी की सुविधा दी जा रही है। ग्राहकों के समर्थन से ही नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स आज झारखंड का पसंदीदा शोरूम बन पाया है। यह शोरूम आफ्टर सेल्स सर्विस और कस्टमर सर्विस के लिए भी प्रसिद्ध है।



