
जमशेदपुर
पूर्वी सिहभूम जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र से पुलिस ने नक्सलियों के नाम पर लेवी मांगने वाले पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में मनोरंजन हेंब्रम, हरीश चंद्र पातर, इंद्रजीत पातर, अरबिंदो महतो और पिंटू महतो शामिल है। इनके पास से लेवी मांगने वाले पांच मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किया गया है। घाटशिला एसडीपीओ रणवीर सिंह ने बताया कि नक्सली के नाम पर लेवी मांगे जाने की सूचना प्राप्त हो रही थी। सूचना के बाद विशेष टीम ने छापेमारी कर नक्सली के नाम पर लेवी मांगने वाले पांच अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लेवी की मांग करने के लिए उपयोग में लाए गए पांच मोबाइल और सिम कार्ड भी बरामद किया गया है। छापेमारी टीम में नित्यानंद महतो, संजय कुमार सिंह और विक्रमा राम सहित सशस्त्र बल शामिल थे।



