जमशेदपुर।
जमशेदपुर एडवेंचर क्लब के सदस्यों के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छ दलमा अभियान का शुभारंभ किया गया है जिसके अंतर्गत आज सुबह 6 बजे क्लब के सदस्यों का एक दल दलमा पहाड़ पर निकला और करीब 10.30 बजे दलमा के ऊपर पड़े हुए प्लास्टिक, कूड़ा करकट, बेकार पड़ी पदार्थो को अपने साथ लेकर नीचे आएगा।
पहले दिन के अभियान के लक्ष्य 50 किलो कचड़ा से 2 किलो ज्यादा ही यानी 52 किलो के करीब कचड़ा जिसमें प्लास्टिक, फ़टे पुराने जूते, चप्पल एवम अन्य बेकार पदार्थों को लेकर आया गया।अभियान दल का नेतृत्व पर्वतारोही आलोक कुमार एवम दीपक साह कर रहे थे जिनको विदा क्लब के संयोजक संजय ठाकुर ने हरी झंडी दिखा कर किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए क्लब के संयोजक संजय ठाकुर ने बताया कि दलमा हमारा सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर हैं आज हम घरों मुहल्लों की सफाई के लिए जागरूक हैं लेकिन हमारे प्राकृतिक धरोहरों जैसे नदियों और पहाड़ों के लिए कोई नही सोच रहा हैं।
जानमुझ कर या फिर अनजाने में हमलोग इन्हें गन्दा छोड़ देते हैं।दलमा के लिए हमारे टीम ने एक दौरा किया था तो देखा कि हालात खराब हैं, हम पूजा करने या घूमने जाते हैं तो अपने साथ प्लास्टिक बैग, बोतल,खाने पीने का सामान ले जाते हैं और वही फेक कर आ जाते हैं।
इसलिए जमशेदपुर एडवेंचर क्लब ने दलमा सफाई का बीड़ा उठाया हैं इसी के आज 30 सदस्य दल जिसमे 8 लड़कियां भी थी दलमा चढ़ कर वहाँ से पहले चरण में 50 किलो से अधिक कचड़ा लाएं हैं।ये अभियान विभिन्न चरणों मे चलता रहेगा।गौरतलब हैं कि ये क्लब स्वर्णरेखा बचाओ अभियान से भी जुड़ा हुआ है।अभियान में अनिमेष सिन्हा, मनोज गुप्ता, संदीप,विनीत,समीर,राकेश,विनीता,हिना समेत अन्य लोग शामिल थे
