Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर-तीन जुलाई से बूथ स्तर पर भाजपा चलाएगी सदस्यता अभियान
Top Stories

जमशेदपुर-तीन जुलाई से बूथ स्तर पर भाजपा चलाएगी सदस्यता अभियान

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 2, 2018Updated:July 2, 2018No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

नए पुराने कार्यकर्ताओं को संजोए रखने तथा सबों के बीच बेहतर समन्वय बनाने के निमित भारतीय जनता पार्टी की विशेष सदस्यता अभियान 03 जुलाई से प्रारंभ होगी। इसके तहत लगातार तीन दिनों (03 से 05 जुलाई) तक प्रत्येक बूथ स्तर पर सदस्यता सत्यापन और नव सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उक्त जानकारी सोमवार को महानगर भाजपा द्वारा बिष्टुपर स्थित चैंबर भवन में आयोजित सांगठनिक बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने दी। कहा कि अगले तीन दिनों तक विशेष अभियान के तहत नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने के संग ही पुराने सदस्यों की सक्रियता का सत्यापन भी पूर्ण किया जाएगा। बैठक में मुख्यरूप से पोटका विद्यायक मेनका सरदार, प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला, सदस्यता अभियान के प्रदेश स्तरीय सह-सदस्यता प्रभारी नन्दजी प्रसाद, जिला सदस्यता प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह मौजूद थें। बैठक को संबोधित करने के क्रम में सदस्यता अभियान के प्रदेश सह-प्रभारी नंदजी प्रसाद ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को अगले तीन दिनों में बूथ स्तर पर व्यापक सदस्यता एवं सत्यापन अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर 200 नए-पुराने सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया। जिला सदस्यता प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने अपने संबोधन के क्रम में अभियान को विधानसभा वार बाँटते हुए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रभारीयों की घोषणा की। श्री सिंह में अपने संग मुचिराम बाउरी को जिला सह प्रभारी का दायित्व सौंपा। इसके अलावे भूपेंद्र सिंह को पूर्वी विधानसभा, चितरंजन वर्मा को पश्चिम विधानसभा, चन्द्रशेखर मिश्रा को पोटका विधानसभा, अनिल मोदी को जुगसलाई शहरी तथा संदीप मिश्रा को जुगसलाई विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गयी। विधायक मेनका सरदार ने कहा कि भवन की मज़बूती उसके बुनियाद से है। उसी तरह मज़बूत बूथ संरचना पार्टी को सशक्त बनाती है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को पूरी तन्मयता से इस अभियान को सफ़ल बनाने की अपील की। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव ने कहा कि संगठन द्वारा तय किये गए मण्डलों के प्रभारी अगले तीन दिनों तक अपने मण्डलों में प्रवास करेंगे और सदस्यता अभियान में अपनी महत्ती भूमिका निभाएंगे वहीं मण्डलों में निवास कर रहें प्रदेश,जिला एवं मण्डल स्तरीय कार्यकर्ता भी इस अभियान में सहयोग करेंगे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष संदीप मिश्रा द्वारा किया गया।

बैठक में मुख्यरूप से विधायक मेनका सरदार,राजेश कुमार शुक्ला,नन्दजी प्रसाद,मिथलेश सिंह यादव,मनोज कुमार सिंह,रमेश हांसदा,गुंजन यादव,हलधर नारायन साह,बारी मुर्मू,संदीप मिश्रा,चितरंजन वर्मा,सत्यप्रकाश सिंह,अनिल मोदी,चंद्रशेखर गुप्ता,राकेश सिंह,सुनील बारी,शिखा राय चौधरी,पुष्पा तिर्की,विमलकांत झा,विमल जालान,परेश मुखी, दीपक पारिख,नीरू सिंह,मोचीराम बाउरी, गोपाल जायसवाल,अमरजीत सिंह राजा,काजू सांडिल्य,बिमल बैठा,विक्रम चंद्राकर,मंडल अध्यक्षो में रमेश नाग, श्रीराम प्रसाद, प्रोबिर चटर्जी राणा, दीपक झा, मंटू चरण दत्ता, परेश दत्ता, कृपा सिंधु महतो, प्रकाश जोशी, पंकज सिन्हा, संदीप शर्मा, पिंटू सारंगी, संजीव भगत,दीपू सिंह,चुन्नू भूमिज,राजेश साव,निसार अहमद,महामंत्री में गणेश विश्वकर्मा, पवन राय, प्रवीण सिंह, अशोक सामंता, जीवन साहू, मनीष पांडे, हेमंत साहू, सुरेश शर्मा, आनंद झा, बंटी अग्रवाल, तेजेंदर सिंह, हेमेंद्र जैन, पिंटू शर्मा, लालन यादव, रंजीत शर्मा समेत अन्य मौजूद थें।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur Dimna Lake Tragedy: 2 MGM Junior Doctors Drown in Restricted Pond While Trying to Retrieve Mobile Phone

July 24, 2026

Jamshedpur News :मेयर की पहल पर जुस्को का सफाई अभियान

July 24, 2026

 Jamshedpur News:बेलाजुड़ी में खुला ‘करुणा’ केयर सेंटर, बुजुर्गों को मिलेगा सम्मान

July 24, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.