
जमशेदपुर।


मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित मुन सिटी के पास गुरुवार की शाम कोयले से लदा एक ट्रक अनियंत्रित हो कर पलट गया। इस दौरान उसके बगल से जा रहे एक ऑटो रिक्शा भी उसके चपेट मे आ गया। ट्रक ने कोयला का बुरादा लोड होने के कारण पता नही चल पाया है कि उस ओटो मे कितने लोग थे।बाद मे स्थानिय लोगो के राहत और बचाव कार्य के बाद जानकारी हुई कि ऑटो खाली था।इस दौरान डिमना रोड जाम रहा।
इस सबंध मे स्थानिय लोगो ने बताया कि कोयले के गुंण्डी से लदा ट्रक अचानक पलट गया।ट्रक पलटने से उस ट्रक के अंदर एक ओटो रिक्शा भी दब गया। ट्रक दबने के बाद अफवाह फैली की । उस ऑटो मे चार लोग दब गए है। उसके बाद आनन फानन क्रेन मांगाया गया। लेकिन ऑटो के अंदर कोई नही मिले।इस तरह एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।

