
जमशेदपुर: सितारामडेरा थानन्तर्गत ह्यूमपाईप रोड स्थित पम्मी गैरेज में बीती रात एक ट्रक को पेंट करने के दौरान पेंटर सुजीत कुमार सिन्हा नमक व्यक्ति के गिर जाने के दौरान कमर की हड्डी टूट गई . स्थानीय लोगों के सहयोग से जब उसे एमजीएम अस्पताल लाया गया तो वह न तो चल पा रहा था और न ही खड़ा हो पा रहा था. चिकित्सकों ने एक्सरे कराने की बात कही साथ ही आशंका व्यक्त की कि उसके कमर की हड्डी टूट गई है. समाचार लिखे जाने तक उसकी उपचार जारी थी.


