
जमशेदपुर।
रविवार की रात टाटा मुख्य अस्पताल में मरीज को ईमरजैसी में लेकर जा रहे अस्पताल के गेट मे तैनात सिक्युरिटी गार्ड के गलती के कारण गेट का बैरियर गिर जाने से दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायल माहिलाओ को ईलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही इस घटना के बाद गेट पर गार्ड पर कार्रवाई के साथ साथ ईलाज और क्षतिग्रस्त टेम्पो की मरम्मत की मांग लेकर पिडित टेम्पो चालक और ईलाज कराने अस्पताल में जा रहे पिड़ित परिवार के परिजनो के साथ मिलकर स्थानिय लोगो ने जमकर हंगामा किया। हंगामा बढता देख टाटा मुख्य अस्पताल के प्रबंधन के द्रारा अतिरीक्त पुलिस बल तैनात भी कर लिया गया था। लेकिन टाटामुख्य अस्पताल प्रबंधन के द्वारा आश्वसन के बाद मामला शांत हुआ। वही घायल माहिलाओ को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि टेम्पो चालक को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया है।


दरअसल बिष्टुपुर के रामदास भठ्टा निवासी टेम्पो चालक अली गद्दी महिला मरीज को लेकर टाटा मुख्य अस्पताल के ईमरजैसी जा रहा था। वह टाटा मुख्य अस्पताल में प्रवेश करने वाला था लेकिन उससे पहले भी एक टेम्पो अस्पताल मे प्रवेश कर रहा था। टेम्पो चालक ने भी अपना टेम्पो प्रवेश कराने लगा। लेकिन वहा मौजूद गार्डो ने गेट का बैरियर गिरा दिया। और वही बैरयिर टेम्पो के उपर गिर गया। बैरियर गिरते ही टेम्पो चालक वहां पर हंगामा करने लगा । उसके समर्थन मे वहा मौजूद अन्य स्थानिय लोग भी आ गए। हंगामा बढता देख टाटा मुख्य अस्पताल के प्रबंधन के लोग घटनास्थल पहुंचे और सभी का फ्री मे ईलाज के साथ साथ टेम्पो की मरम्मती की बात स्वीकारी तब जाकर मामला शांत हुआ।

