
जमशेदपुर।


टुइलाडुंगरी स्थित श्रीश्री शीतला माता मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर रविवार शाम वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 19 ज्योति कलशों का अधिष्ठापन संपन्न हुआ। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस शैलपुत्री देवी की पूजा-अर्चना के साथ ज्योति कलश, घट, जवारों की स्थापना की गयी। पूजन के दौरान मुख्यातिथियों ने विधिपूर्वक ज्योत प्रज्ज्वलित किया। ज्वारा पूजन के अवसर पर मंदिर परिसर में बतौर मुख्यातिथि गुरदेव सिंह राजा ने शीतला माता के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आस्था और श्रद्धा का केंद्र बताया। उन्होंने नारी को शक्तिरूप बताते हुए बेटी बचाव, बेटी पढ़ाओ का भी संदेश दिया। कहा कि महिलाओं के अस्मिता और सम्मान के लिए सभी को संकल्प लेने की जरूरत है। कहा कि छत्तीसगढ़ी समाज द्वारा ज्वारा पूजन धूमधाम से आयोजित होती है। उन्होंने इस दौरान सबों के सुख समृद्धि और यश की कामना करते हुए राज्य के तेज़ विकास की कामना की। वहीं बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहें राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह राजा ने चैत्र नवरात्रि को देवी भक्ति और उपासना का बड़ा पर्व बताया। उन्होंने कामना किया कि चैत्र नवरात्र सबों के लिए शुभफलदायी हो। इस दौरान सम्मानित अतिथि के रूप में सामाजसेवी , भाजपा नेता खेमलाल चौधरी एवं भाजपा नेता भरत सिंह भी मौजूद रहें। पूजन कार्यक्रम के दौरान स्वयं मंदिर समिति के अध्यक्ष सह भाजपा नेता दिनेश कुमार मौजूद रहें। श्री दिनेश कुमार ने बताया कि ज्वारा एवं जसगीत गायन के लिए छत्तीसगढ़ से आये कलाकारों द्वारा पूरे नवरात्र संध्या आरती के बाद भजन एवं लोकगीत की प्रस्तुति देंगे। वहीं बताया कि पंचमी को विशाल भगवती जागरण तथा नवमी को विशाल शोभायात्रा निकाल ज्वारा कलश का विसर्जन होगा। चैत्र नवरात्रि के लिए समूचे मंदिर को सजाया गया है वहीं विद्युत सज्जा भी मनमोहक है। आज पूजन के दौरान विशेष रूप से शांता राम कौशल,ऐश राम साहू,परमानंद कौशल,मणिलाल साहू,गिरधारी साहू,कामेश्वर साहू,महाबीर प्रसाद,दयालु निषाद,चंद्रिका निषाद,मनमोहन साहू,गंगा राम साहू,मोती लाल साहू,वीरेंद्र साहू,त्रिवेणी कुमार,रामेश्वर सिंह,बाहर लाल साहू,देवनारायण साहू,गोविंद साहू,खलेश्वर साहू,नरेश निषाद,मनोज निषाद,फूलो देवी,मंजू साहू,हेमा देवी,जमुना देवी,परमेश्वर साहू,द्रौपदी साहू, अन्य मौजूद रहें।

