
जमशेदपुर।
टाटा-मुंबई अंत्योदय साप्ताहिक ट्रेन को चलाने का आदेश कभी भी हो सकता है। बुधवार को दक्षिण-पूर्व जोन के मुख्य परिचालन प्रबंधक ने टाटानगर स्टेशन व चक्रधरपुर मुख्यालय में पत्र भेजकर बोगियों की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है। वाशिंग लाइन निर्माण के कारण टाटानगर से ट्रेन का परिचालन नवंबर से रद्द है। जो 21 जून के बाद 18 बोगियों की ट्रेन फिर से लाइन पर दौड़ सकती है। क्योंकि, टाटानगर की वाशिंग लाइन में एक तरफ का काम हो चुका है। रेलवे ने ट्रेनों की धुलाई कराने लगी है। अंत्योदय एक्सप्रेस के चलने पर टाटानगर से मुंबई तक जनरल श्रेणी के पांच हजार से ज्यादा यात्रियों को सहूलियत होगी।

