
जमशेदपुर।
झामुमो केंद्रीय समिति के निर्देश पर जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन के नेतृत्व में साकची गोल चक्कर पर झारखंड सरकार के *मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका।
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने राजस्व कर्मचारियो को बचाने के लिए भाजपा सरकार के बनाए गए प्रोटेक्शन एक्ट के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया।
झामुमो जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन ने कहा झारखंड सरकार द्वारा प्रस्तावित रेवेन्यू प्रोटेक्शन एक्ट का झामुमो जिला समिति कड़ा विरोध करती है ।
झारखंड राज्य का मूल उद्देश्य ही इस राज्य के आदिवासी एवं मुलवासियों का जल जंगल और जमीन का रक्षा करते हुए अस्तित्व की रक्षा करनी है।
इन अधिकारों की रक्षा के लिए कई झारखंडी वीर सपूत अपने प्राणों की आहुति दे चुके हैं ।
इनके बलिदानों की बदौलत ही आज झारखंड राज्य के अंतर्गत क्षेत्र के जमीन को सुरक्षित रखने के लिए कई तरह के कानून बनाए गए हैं
जो आज भी लागू है वर्तमान झारखंड में शासित भाजपा की रघुवर सरकार सत्ता में आसीन होने के बाद से ही एन केन प्रकारेण आदिवासी एवं एवं मूल वासियों को समूल उखाड़ फेंकने का षड्यंत्र रचने लगी है।
इस सरकार ने विकास के नाम पर सीएनटी एक्ट एवं एसपीटी एक्ट में संशोधन करने के लिए प्रस्ताव पारित कर संशोधन करने का प्रयास किया था।
जिस पर वह पूरी तरह असफल हुए ।
उसके बाद इन्होंने भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन प्रस्ताव पारित करवाया जिसे केंद्र सरकार ने पुनर्विचार के लिए राज्य सरकार को वापस कर दिया है ।
इन सभी प्रयासों में असफल होने के बाद भाजपा की झारखंड सरकार ने रेवेन्यू प्रोटेक्शन एक्ट के नाम पर एक काला कानून बनाकर अमल में लाना चाहती है जिसमें राज्य सरकार के अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी खुला मनमानी चलाकर आदिवासी व मूल निवासियों के जमीन का खुलेआम लूट मचा सके ।
प्रस्तावित एक्ट में निचले स्तर के कर्मचारी से लेकर पदाधिकारी तक बेलगाम होकर जमीन की हेराफेरी में लग जाएंगे एवं पीड़ित लोगों को न्याय मिलना असंभव हो जाएगा।
झारखंड राज्य के अंदर आज भी विभिन्न जिलों में जमीन विवाद से संबंधित हजारों मामला लंबित पड़ा पड़े हैं ।
मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ती झामुमो के केंद्रीय नेता प्रमोद लाल जी सभी वरिष्ठ नेता जिला समिति के पदाधिकारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।



