
जमशेदपुर ।


साकची थानांतर्गत जेल चौक स्थित अरुणकोल्डड्रिंक्स दुकान से चोरों ने 74 हज़ार रुपये नगद चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है।जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय से सटे इस दुकान में चोरो ने देर रात टीना शेड को काटकर दुकान में प्रवेश किये और घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

