
ट्रेड लाइसेंस नहीं लेने वालों के विरुद्ध भी चला अभियान, 20 हजार वसूले
जमशेदपुर। सोमवार को जेएनएसी की तीन अलग अलग टीमों ने शहर के कई हिस्सों में अभियान चलाये। तीन सिटी मैनेजर क्रमशः शकील अनवर मेहदी , ज्योतिपुंज पांडेय तथा सोनल सिंह ने स्वच्छता, नक्शा विचलन, ट्रेड लाइसेंस तथा पॉलिथीन उपयोग को लेकर मिली शिकायतों पर कार्रवाई की। सिटी मैनेजर शकील मेंहदी ने धतकीडीह में एक बिल्डर द्वारा सड़क पर निर्माण सामग्री डालने की प्राप्त शिकायत को सही पाते हुए ऑनस्पॉट जुरमाना लगाया। विचलन की शिकायत पर सिटी मैनेजर ज्योतिपुंज के नेतृत्व में राजस्व टीम ने सोनारी में एक निर्माणाधीन भवन को सील किया। एसएनपी एरिया में ट्रेड लाइसेंस की जाँच में आधा दर्जन ऐसे लोगों से 13500 रूपये अर्थदंड वसूला गया जो बिना अनुज्ञप्ति के व्यापार कर रहे थे। सिटी मैनेजर सोनल सिंह ने कदमा बाजार में पॉलिथीन के उपयोग की जाँच को लेकर अभियान चलाते हुए 6900 रुपये का जुरमाना वसूला।

