
कई बड़े प्रतिष्ठानों ने नॉन वोवन थैलों से किया किनारा, होंगे सम्मानित
जोजोबेड़ा, बारीडीह में 17 किलो पॉलिथीन मिली, 25000 रु जुर्माना
जामशेदपुर । मंगलवार को जमशेदपुर अक्षेस की टीम ने साकची एसएनपी इलाके के प्रमुख शॉपिंग सेंटर्स और स्टोर्स में नॉन वोवन थैलों को लेकर औचक छापेमारी करते हुए बड़ी मात्रा में नॉन वोवन थैले जब्त करते हुए भविष्य में उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी गयी। । साथ ही बारीडीह, जोजोबेडा तथा सिदगोड़ा में पॉलीथिन उपलब्धता की जांच करते हुए 17 किलो पॉलिथीन जब्त करते हुए 25000 रुपये का जुर्माना लगाया।
बड़े प्रतिष्ठानों पर है विशेष नज़र
विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि नॉन वोवेन भी प्लास्टिक का ही एक प्रतिरूप है जो पर्यावरण की दृष्टि से कमोवेश उतना ही खतरनाक है जितना कि पॉलिथीन , अतः जेएनएसी ने 18 जून से नॉन वोवेन थैलों पर भी पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया है। प्रतिबन्ध को प्रभावी बनांने के लिए ऐसे बड़े प्रतिष्ठानों पर विशेष नज़र रखी जा रही है जहाँ हज़ारों की संख्या में इनकी खपत होने की उम्मीद है।
इनके पास नहीं मिला नॉन वोवेन
साकची एसएनपी इलाके में जाँच के दौरान तीन बड़े शॉपिंग सेंटरों नागरमल, गीता फैशन तथा वीटू मॉल में न तो पॉलिथीन मिला और न ही नॉन वोवेन थैले। बल्कि इनके स्थान पर उक्त सभी ने कागज या कपडे के थैले का प्रयोग शुरू कर दिया है। नागरमल ने तो अपने यहाँ नोटिस लगा दिया है कि उनके यहाँ नॉन वोवेन थैले नहीं मिल पाएंगे। जेएनएसी ने उक्त तीनों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। रिलायंस स्मार्ट और केएफसी में नॉन वोवन थैले नहीं मिले किन्तु इनके पास विकल्प के रूप में कपडे या कागज़ के थैले भी उपलब्ध नहीं थे।
इनके पास मिले प्रतिबंधित नॉन वोवेन थैले
एम् बाजार, सिटी स्टायल, फैशन वर्ल्ड, बाजार कोलकाता, मीठी मिर्ची, मुंबई बाजार आदि के पास नॉन वोवेन थैले मिले। ज्यादातर स्टोर्स से प्रतिबंधित थैलों को जब्त करते हुए भविष्य में उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी गयी।
मौजूद थे
सिटी मैनेजर रंजन पांडेय, सिटी मैनेजर शकील मेहदी, सिटी मैनेजर सोनल सिंह आदि के अलावा जेएनएसी की उड़नदस्ता टीम मौजूद रही।

