
जमशेदपुर। जमशेदपुर अक्षेस ने मंगलवार को गोलमुरी के चौधरी धर्मशाला में ट्रेड लाइसेंस को लेकर विशेष कैंप आयोजित किया । प्रथम दिन कैंप में न केवल व्यापारियों को ऑनलाइन ट्रेड लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया बल्कि 24 लोगों ने मौके पर ही ट्रेड लाइसेंस के लिए आवेदन जमा करवाए । विशेष पदाधिकारी ने बताया कि कैम्प के पहले दिन ज्यादातर लोग जानकारी लेने आये इसलिए सिर्फ 66,670 रुपये ही राजस्व संग्रह हो पाया किन्तु चैम्बर ऑफ़ कामर्स तथा व्यवसायियों की मांग पर यह कैंप जारी रखा जा रहा है इसलिए आगामी एक दो दिनों में बड़ी संख्या में ट्रेड लाइसेंस बनवाये जाने की उम्मीद है। उक्त कैंप में विधायक प्रतिनिधि श्री पवन अग्रवाल, विशेष पदाधिकारी संजय कुमार, जमशेदपुर चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स से संरक्षक मोहनलाल अग्रवाल, अध्यक्ष आलोक चौधरी, महासचिव प्रभाकर सिंह, नंदकिशोर अग्रवाल , जेएनएसी के सिटी मैनेजर रवि शंकर भारती, प्रभारी कर दरोगा एमकेएल दास, स्पायरो के प्रतिनिधि अरका मंडल आदि के अलावा स्थानीय व्यवसायी मौजूद थे ।

