
जमशेदपुर ।


दाल की जमाखोड़ो को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने आज विशेष अभियान चलाया । इस शहर के कदमा , साकची मानगो ,बिष्टुपुर और जुगसलाई मे अलग अलग मजीस्ट्रेड नियुक्त कर छापामारी अभियान चलाया गया हालाकि जिला प्रशासन को इस दौरान कुछ भी प्राप्त नही हुआ ।
इस सदर्भ मे अनुमडल पदाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि शहर मे राहर दाल की बढती कीमतो पर जिला प्रशासन काफी चितीत है । जिले के उपायुक्त के आदेश पर शहर के पॉच जॉन मे बांटा गया है । और पांचो जगहो पर अलग अलग मजीस्ट्रेड बनाये गए है। उन्होने कहा कि जांच के दौरान अगर 500 क्विटल से ज्यादा कही भी दाल पाया जाएगा तो उस दुकानदार पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होने कहा कि जुगसलाई के लिए राज श्री बाखला ,बिष्टुपुर के मनोज कुमार ,कदमा के लिए पारुल सिह साकची के स्मिता कुमारी और मानगो के लिए अनिता केरकेट्टा को मजीस्ट्रेड नियुक्त किया गया है । पांचो जॉन मे छापामारी की गई लेकिन कही भी कुछ अतिरीक्त दाल बरामद नही किया गया । ये छापामारी फिलहाल जारी रहेगी।

