
महिला बंदियों के लिए वोकेशनल ट्रेनिंग की हुई शुरुआत
………………………… ……………
जमशेदपुर : केंद्रीय कारा घाघीडीह की पहल पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं करुणा सेचैन NGO के तत्वाधान में बुधवार से जेल में बंद महिला बंदियों के लिए वोकेशनल ट्रेनिंग सह स्वास्थ्य, स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके तहत कारा मैं बंद महिला कैदियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें सबल बनाया जाएगा। जिससे वह जेल में रहकर या जेल से बाहर निकलने के बाद स्वरोजगार के तहत कमाई कर सकें तथा आत्मनिर्भर बनकर बनकर अपना तथा अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। इससे पहले वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत दीप जलाकर अतिथियों ने की। जिसमें मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एस एन सिकंदर, डॉक्टर जया मोहितरा DCPO चंचल कुमारी एवं करुणा NGO की सदस्य शामिल थे।मौके पर प्राधिकार के सचिव ने महिला बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि वोकेशनल ट्रेनिंग आपके जीवन में बदलाव लाएगा। इसका फायदा यहां रह कर एवं यहां से निकलने के बाद भी हासिल किया जा सकता है। डॉ जया मोऐतरा ने महिला बंदियों को उनके स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया वही DCPO चंचल कुमारी ने बाल संरक्षण एवं बाल कल्याण पर प्रकाश डाला. जबकि करुणा सेच्चेन संस्था की ओर से व्यवसायिक प्रशिक्षण के लाभ बताए गए मौके पर जेल अधीक्षक जेलर सहित अन्य मौजूद थे।
……………….

