
जमशेदपुर।
गुरु नानक हाई स्कूल साकची के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के पांचवे दिन जन जागरूकता रैली निकाली गुरुनानक स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुरिंदर कौर ने झंडी दिखाकर इस रैली को रवाना किया।
यह रैली नौ नंबर स्टैंड शहीद चौक साकची बस स्टैंड ग्रेजुएट कॉलेज केरला समाजम मॉडल स्कूल होते हुए वापस विद्यालय पहुंची।
रैली में शामिल बच्चों ने सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन से होने वाले फायदे वाले प्लेकार्ड हाथों में थाम रखे थे. इसके साथ ही बच्चे सड़क सुरक्षा अभियान से संबंधित नारे भी लगा रहे। बच्चे एवं शिक्षक दो पहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने का भी आग्रह करते हुए दिखे।इससे पहले बच्चों को बताया गया कि सड़क सुरक्षा नियमों के पालन करने एवं हेलमेट पहनने से देश में 75 हजार लोगों की जानें बच सकती हैं।
शिक्षिका रविंदर कौर रणजीत कौर सुमन कुमारी कुसुम कुमारी एवं कुलविंदर सिंह ने इस के आयोजन में अपनी भूमिका निभाई।

