
जमशेदपुर। गायत्री परिवार के संथापक पंडित श्री राम शर्मा आचार्य द्धारा चलाए जा रहे विचार क्रांति अभियान में बच्चों के बैद्धिक विकास के लिये भारतिय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की आयोजन हर स्कूल व कॉलेज में किया जाता है। इस संदर्भ में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन मोतीलाल नेहरू विद्यालय के प्रेक्षागृह में किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम राज कुमार प्रसाद सिंह व डीबीएमएस ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स भानुमति नीलकंठ थे।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि बच्चों में समाज को बेहतर बनाने के दायित्व को विकसित करने और देश को एकजुट करने के लिये संस्कार का होना अति आवश्यक है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में शरीक होने का जो अवसर मिला है इसके लिए उन्होंने सबका धन्यवाद किया।
साथ ही डीबीएमएस की चेयरपर्सन भानुमति नीलकंठ ने कहा कि इस बार उनके स्कूल के कम ही विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में भाग लिया, उनका ये प्रयास रहेगा कि अगली बार वे इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अत्यधिक विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करेंगी ।
इसी योजना के तहत झारखंड के 15 सौ स्कूलों के 1.3 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान 158 विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार दिया गया जिनमें 24 राज्य स्तरीय, एवं 134 कोल्हान के अनुमंडल एवं जिला स्तरीय पुरस्कार था। 24 विद्यालयों को भी उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया जिनमें जिला में 3 श्रेष्ठ प्रदर्शन , 10 पुरस्कार स्कूलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये व 5 पुरस्कार स्कूलों की सौ प्रतिशत की भागीदारी के लिये वितरित किये गए।
प्रमुखताएँ:
झारखण्ड राज्य में कुल भाग लेने वाले स्कूलों की संख्या : 1500 [1.3 लाख विद्यार्थी]
पू. सिंहभूम जिले में कुल भाग लेने वाले स्कूलों की संख्या : 178 [19000 विद्यार्थी लगभग ]
प. सिंहभूम जिले में कुल भाग लेने वाले स्कूलों की संख्या : 64 [7000 विद्यार्थी लगभग ]
सरायकेला – खरसावाँ जिले में कुल भाग लेने वाले स्कूलों की संख्या : 67 [8000 विद्यार्थी लगभग ]
आयोजन कर्ता : अखिल विश्व गायत्री परिवार, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा विभाग ,टाटानगर [www.awgp.org],
मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार प्रसाद सिंह व चेयर पर्सन डीबीएमएस ग्रुप ऑफ़ स्कूल भानुमति नीलकंठ सहित गायत्री परिवार के सदस्य आदि मौजूद रहे।

