
संवाददाता
जमशेदपुरः गम्हरिया प्रखंड अंतगर्त उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़काटांड़ से 19 जून की रात अज्ञात चोरों ने तड़ित चालक की चोरी कर ली. चोर तड़ित चालक में उपयोग में आनेवाले तांबा का तार तथा तड़ित चालक का यंत्र ले गये, जबकि लोहे के पाईप को छोड़ दिया. सुबह में इसकी जानकारी मिली. स्कूल के प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार श्रीवास्तव तथा शिक्षा समिति के अध्यक्ष जोगाय हांसाद ने बताया कि चोरी गया उक्त तड़ित चालक विगत 2010 में 36000 रू. की लागत से खरीदा गया था.



