
राजस्थान युवक मंडल की महिला विभाग ने किया मूनलाईट पिकनिक का आयोजन
जमशेदपुर। राजस्थान युवक मंडल जुगसलाई की महिला विभाग द्वारा आपसी मेलजोल (संपर्क) को बढ़ाने के उद्देश्य से गुरूवार को मूनलाईट पिकनिक का आयोजन किया गया। साकची स्थित एक होटल में आयोजित हुए इस मौके पर उपस्थित 140 से अधिक महिलाओं ने कई प्रकार के खेल और हौजी का आनन्द उठाया और सबने अपना परिचय दिया। सभी कार्यक्रम संस्था की सचिव ममता मुरारका के नेतृत्व में संपन्न हुआ। खेल और हौजी कार्यक्रम की संयोजिका रिंकू खीरवाल, ममता गर्ग, अंजली अग्रवाल एवं विनीता नरेड़ी ने संयुक्त रूप से सफल संचालन किया।
कार्यक्रम का आयोजन करने और संस्था की सभी महिलाओं को जुटाने में सुमन गोयल, मंजु पुरिया, प्रीति अग्रवाल, लता खीरवाल, किरण गढ़वाल एवं मधु सिंघानिया का संयुक्त रूप से विशेष योगदान रहा। मौके पर इन महिलाओं ने कहा कि सही मायनों में खुशनुमा जिंदगी के लिए बेहद जरूरी है पिकनिक जैसा आयोजन। जब रूटीन लाइफ से मन ऊब जाए या किसी बात को लेकर टेंशन से जूझ रहे हों, तो ऐसे में फिर से तरोताजा होने के लिए पिकनिक से बढ़कर कोई दूसरी चीज नहीं हो सकती। लाइफ के बिजी शेड्यूल से निकलकर परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताएं, हंसी ठिठोली करें और ग्रुप में एक साथ बैठकर जिंदगी की सभी परेशानियों को भूल जाइए। खुद को फ्रेश रखने के लिए एक तय समय के बाद परिवार, रिश्तेदार या फिर दोस्तों के साथ सामूहिक रूप से घर या ऑफिस से बाहर कोई न कोई आयोजन होता रहना चाहिए।
कार्यक्रम का समापन रात्रि भोज के साथ हुआ, जिसमें विभिन्न प्रकार के चटपटे व्यंजनों का महिलाओं ने लुत्फ उठाया। मौके पर प्रमुख रूप से आशा पोद्दार, मीना अग्रवाल, मंजू पुरिया, नीलम काबरा, सुजाता गोयल, सुशीला खीरवाल, उमा तुलस्यान, अनु मित्तल, उषा बागड़ी, मधु अग्रवाल, इन्दु काबरा, अनीता अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, सीमा सावा, मधु सारडा, कंचन, निकी एवं बबीता आदि मौजूद थी। अंत में ममता मुरारका ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

