
कदमा में पॉलिथीन उपयोग करने वाले 8 लोगों से वसूले 16600
जमशेदपुर। जमशेदपुरअक्षेस के सिटी मैनेजर सोनल सिंह ने कदमा बाजार इलाके में पॉलिथीन की जाँच को लेकर सघन अभियान चलाया। जाँच के क्रम में कुल आठ लोगों के पास पॉलिथीन उपयोग की पुष्टि हुई। उपरोक्त सभी से कुल मिलाकर 16600 रुपये अर्थदंड वसूल करते हुए पॉलीथिन जब्त कर ली गयी। विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम है “बीट प्लास्टिक पोलुशन” यानि प्लास्टिक प्रदूषण को हराओ। इसलिए जमशेदपुर अक्षेस ने इस बार के पर्यावरण दिवस तक शहर को नो पॉलीथीन सिटी बनाने का लक्ष्य रखा है किन्तु इसके लिए शहर के हर आम और खास को पॉलिथीन से तौबा करने का एकजुटता से संकल्प लेना होगा । यद्यपि जेएनएसी की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है, बावजूद इसके छापेमारी में पॉलिथीन का पकड़ा जाना चिंता जनक है। इसलिए स्पष्ट है कि अभी हम जमशेदपुर वासी पॉलिथीन के खिलाफ आधे मन से ही प्रयास कर रहे हैं। इस पर्यावरण दिवस (5 जून ) तक अपने प्यारे शहर को पूरी तरह पॉलीथीन से मुक्ति दिलाने में सभी दिल लोग से आगे आएं।

