
जमशेदपुर।

कर्नाटक के राज्यपाल के फैसले के विरोध में कॉग्रेस पार्टी के जिला कमेटी के द्रारा शुक्रवार को उपायुक्त कार्यलय के पास एक दिवसीय धरना दिया गया। घरना के उपरांत कॉग्रेस कमेटी का प्रतिनीधी मंडल के द्रारा राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौपा गया।
इस सबंध में जिला अध्यक्ष विजय खां ने कहा कि झारखंड प्रदेश कॉग्रेस कमिटी के आहावान पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद सरकार के गठन को लेकर कॉग्रेस पार्टी एवं जेडीएस(एस) ने सरकार गठन की औपचारिकता पूरा कर राज्यपाल कर्नाटक सरकार को बहुमत संबधी लिखित पत्र सौपा, परन्तु इस सबंध में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का हवाला भी विगत कुछ राज्यो के सरकार गठन सम्बन्धी विषयो के आलोक मे दिया गया।इन सब के बावजूद राज्यपाल मे आनन फानन में भाजपा पार्टी के द्वारा 104 सीट पर ही सरकार गठन की प्रक्रिया की सम्पन्न करा दी गई।यह अनुचित कदम को संवैधानिक मूल्योका ह्रास के रुप में देखी जा रही है। इस विषय पर संज्ञान लेते हुए संवैधानिक मूल्यो की रक्षा की जाए।तथा भाजपा पार्टी के नेताओ के क्रियाकलाप पर पैनी नजर रखी जाए।जिससे विधायको को लालच देकर तोड़ा नही जा सके।इस पूरे विषय पर दलबदल कानून का अनुपालन की सख्ती से अमल मे लाया जाए।

