
जमशेदपुरः पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी निकायों यथा अधिसूचित क्षेत्र समितियों, नगरपालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायतों व प्रखंडों में व्यापक स्तर पर सफाई कराने की मांग जिला कांग्रेस के अध्यक्ष विजय खान ने प्रशासन से की है. यह जानकारी जिला मिडिया प्रभारी सूर्या राव ने जारी एक प्रेस विज्ञ्पति के माध्यम से दी है. विज्ञप्ति में बताया गया है कि पूरे जिले में फिलवक्त गंदगी, कूड़ा-करकट का ढेर जहां-तहां लगा हुआ है, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है. बारिश के पूर्व गंदगी को हटाया नहीं गया तो महामारी फैलने का खतरा पैदा हो जायेगा. विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि जिला कांग्रेस के पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ता व पदाधिकारी इस पर निगरानी रखेंगे. जिला अध्यक्ष स्वयं इस मामले में नजर रखेंगे. इसलिए प्रशासन सफाई पर विशेष ध्यान दे.



