
जमशेदपुर।


साकची थाना के अन्तर्गत आने वाले साकची टी ओ पी और काशीडीह टी ओ पी का जल्द ही कायाकल्प होगा।इसके अलावे शहर के अन्य चार टीओपी का जीणीद्रार होगा।इसके लिए जुस्को ने हामी भर दी है। इसे लेकर बीते 13 अप्रैल को झारखंड पुलिस एसोसिएशन शाखा जमशेदपुर के पदाधिकारियों का दल जुस्को के पदाधिकारीयो से मिला था।उसी आलोक मे महाप्रबंधक जुस्को नगर सेवाएं से झारखंड पुलिस एसोसिएशन शाखा जमशेदपुर के पदाधिकारियों के द्वारा जिले के 6 टी ओ पी सौंदर्यीकरण हेतु किए गए अनुरोध के आलोक में सहमति प्रदान की गई थी। जिसपर जुस्को द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 दिन के अंदर ही मंगलवार को जुस्को के पदाधिकारियों के द्वारा साकची थाना अंतर्गत साकची टी ओ पी एंव kasidhi top के मरम्मती हेतु दोनों टी ओ पी में संघ के पदाधिकारी के साथ जाकर जायजा लिया गया एवं 500000 रुपए की स्वीकृति हेतु प्राक्कलन जुस्को प्रबंधन को संबंधित जुस्को के पदाधिकारियों के द्वारा समर्पित किया गया।

