
जमशेदपुर। जमशेदपुर अक्षेस के उड़नदस्ता ने आज साकची मछली बाजार सहित शहर के अन्य हिस्सों में पॉलिथीन उपलब्धता की जांच की। अभियान के दौरान 11 लोग पॉलीथीन का प्रयोग करते हुए पकडे गए जिन पर 6 हज़ार रुपये जुर्माना करते हुए उनकी पॉलीथीन जब्त कर ली गयी साथ ही पुनरावृत्ति नहीं करने की कड़ी चेतावनी दी गयी। इन 11 दुकानदारों के अलावा उड़नदस्ता दल ने एक ऐसे हॉकर को भी पकड़ा जो कुछ दुकानदारों को पाॅलीथिन की आपूर्ति करता था। उक्त हाॅकर से पूछताछ के क्रम मे कुछ ऐसे स्टाॅकिस्ट और रिटेलर्स के बारे में सूचना प्राप्त हुयी जो प्रतिबंध के बावजूद पाॅलीथिन का व्यवसाय कर रहे हैं। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर जल्द योजनाबद्ध कार्रवाई की जायेगी। विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने अपने संबंधित दोनों नगर प्रबंधकों व उडनदस्ता को निदेश दिया कि शहर में किसी भी मात्रा में पाॅलीथिन का उपयोग स्वीकार्य नहीं है अतः अगले एक माह तक सतत अभियान चलायें।

