
स्पर्ष सेंटर की स्थापना कर बेहतर प्रयास किया हैः रंजना मिश्रा


जमशेदपुरः साकची स्थित कार्यकारी महिला छात्रावास में गुरुवार को स्पर्ष की ओर से आत्मबोध, सरबनी सन्याल मेमोरियल नॉलेज एंड सेल्फ रियलाइजेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया. इसका उद्घाटन डीआरडीए की निदेशक रंजना मिश्रा ने दीप प्रज्जवलित कर किया. इस मौके पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करती हुई मुख्यअतिथि रंजना मिश्रा ने स्पर्श द्वारा सरबनी सान्याल की स्मृति में सेंटर खोले जाने की भूरि-भूरि सराहना की. श्रीमती मिश्रा ने कहा कि इससे निश्चित तौर पर यहां की कामकाजी महिलों को काफी लाभ पहुंचेगा. इस मौके पर सरबनी सान्याल की पहली पुण्यतिथि पर उनकी तसवीर पर माल्यार्ण कर सभी श्रद्धांजलि अर्पित की.
स्पर्श के संचालक ने बताया कि सरबनी सान्याल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस संस्था के लिए स्व सान्याल ने काफी योगदान दिया, जिसे भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने बताया कि इस सेंटर में यहां पुस्तकालय, ध्यान, काउंसिलिंग, जोगिंग वॉकिंग ट्रैक आदि की सुविधाएं मिलेंगी. यह सुविधा इसी साल के अक्तूबर-नवंबर तक मिलने लगेंगी, उनकी यह भी योजना है कि एक जिम की स्थापना करॆ, ताकि यहां की कामकाजी महिलाओं को जिम के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं रहे, साथ ही सरकार के सहयोग से एक हॉल का निर्माण कराया जायेगा, जिसमें कराटे यहां की लड़कियों को सिखाया जायेगा, ताकि वे अपनी सुरक्षा कर सकें.

