
जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बुधवार को ट्यूब कॉलोनी स्थित बारीडीह हाई स्कूल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर प्राधिकार के पीएलवी सुनील पांडे एवं संजीता मिश्रा ने बच्चों को कानूनी जानकारियों से अवगत कराया। इस दौरान बच्चों को बताया गया कि उनके क्या कानूनी अधिकार हैं तथा इसका उल्लंघन पाए जाने पर कहां कहां शिकायत दर्ज कराई जा सकती हैं। श्री पांडे ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के गठन पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा प्राधिकार की ओर से किए जाने वाले कार्यों से बच्चों को अवगत कराया साथ ही उन्हें जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा दी मौके पर मौजूद पीएलबी संजीता मिश्रा ने शिक्षा के अधिकार, सूचना के अधिकार , बाल श्रम, मानव तस्करी से जुड़े विषयों से बच्चों को अवगत कराया साथ ही उन्हें सजग रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के शिक्षक विमल मिश्रा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन स्कूल की प्राचार्य संगीता हलदर ने किया। मौके पर शिक्षक रॉबिन पाल, संगीता प्रसाद, अशोक सिंह सहित कई अन्य मौजूद थे।

