
जमशेदपुर।


सरायकेला –खरसांव जिला के कुचाई थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह पेड़ से कटहल तोड़ने के दौरान एक बच्चा पेड़ से गिर जाने के कारण गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे ईलाज के लिए जमशेदपुर के एम जी एम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि कुचाई का रहने वाला रिया सोरेन नामक बच्चा आज सुबह पेड़ पर लगे पक्के कटहल देख कर पेड़ पर चढ गया। इस दौरान वह कटहल तोड़ने के लिए जैसे ही हाथ बढाया। लेकिन वह असतुलित होकर नीचे जमीन पर गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। वहां मौजूद पारिवार के अन्य सदस्य उसे उठाकर प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र ले गया। वहां प्राथमिक ईलाज के बाद जमशेदपुर के एम जी एम अस्पताल रेफऱ करदिया गया। फिलहाल बच्चे की की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है।

