
बाईक के डिक्की तोड़ पैसा निकालने वाले अन्तराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश


जमशेदपुर।
जिला पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का उदभेदन कर दो अपऱाधियो को पक़ड़ने मे सफलता पाई है जो शहर के विभिन्न ईलाको मे बाईक के डिक्की या पैसा लूट कर भाग जाता था। इनके पास से शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रो से लूटी गई करीब सवा लाख रुपए के अलावे दो बाईक बरामद किया गया। पकड़े गए अपराधी ओड़िसा के गंजाम जिला के रहने वाले है। इन लोगो ने जिले मे बीते दिनो, मानगो के डिमना रोड मे छिनतई के अलावे, बहारागोड़ा, परसुडीह, एव गोलमुरी थाना क्षेत्रो मे हुए इस तरह के काण्डो मे इनलोगो ने संलिप्ता स्वीकारी है।

