
जमशेदपुर।


साकची स्थित उत्कल एसोसिएशन प्रांगण में उत्कल दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। सन्मानिय मुख्य अतिथि महान उद्योगपती श्री सुबेन्द्र कुमार बेहेरा एबं सन्मानिया अतिथि महान संगीत विशारद डॉ श्रीमती अनुराधा चौरसिया इस कार्यक्रम को सुशोभित किये। उत्कल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री श्रीकांत कुमार पति स्वागत भाषण से सभा को संबोधित किया। संरक्षक वरिष्ट अधिवक्ता मनोरंजन दास और डॉ प्रशांत कुमार दुबे इस कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदानकर सन्मानित किये। मंच का संचालन प्रदीप कुमार दास ने किया। उत्कल दिवस के पूर्व संध्या पर एक सांस्कृतिक नृत्य और संगीत के कार्यक्रम ओडिशा सरकार के सौजन्य से ओडिशा के कलाकार के द्वारा बड़ी धूमधाम से के प्रस्तुत कियागया। धन्यवाद ज्ञापन एसोसिएशन के संपादक तरुण कुमार मोहन्ती ने किए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु उत्कल एसोसिएशन के सदस्य गण उपस्थित थे। बहुत संख्या में दर्शकों ने ओडिशा के अनुष्ठान रंगशाला, पूरी से आये हुए कलाकार इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया। इस कार्यक्रम में ओडिशी नृत्य के मुख्य कलाकार संजीत कुमार प्रधान, संबलपुरी लोकनृत्य एबं ओडिशा के बिविन्न पारंपरिक संगीत का आनन्द दर्शकों ने उठाया।

