
जमशेदपुर ।


सोमवार को काशीडीह स्थित आयुर्वेदिक मिडील स्कूल के बच्चो के खाना में छिपकली मिलने का मामला जिला प्रशासन ने काफी गंभीरता से लिया है। इस मामले को लेकर मंगलवार को घालभूम के अनुमडंलपदाधिकारी माधवी मिश्रा नें स्कूल परिसर तथा सेन्ट्रल किचन का निरिक्षण किया।जहाँ उन्होंने निरिक्षण कर पुरे मामले की जाँच की वहीँ इसके बाद ये टीम सेन्ट्रल किचन पहुंचे जहाँ खाना पकाने के सभी मशीनो तथा पुरे प्रक्रिया की जाँच की गई, धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी ने इस दौरान कहा की जिले के उपायुक्त के निर्देश पर ये जाँच की जा रही है, इसके पुरे होने पर इसकी रिपोर्ट जिले के उपायुक्त को सौंप दी जाएगी जिसके बाद आगे की करवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि बीते सोमवार को साकची के काशीडीह स्थित आयुर्वेदिक मिडिल स्कूल में मिड मील का खाना खाने से कई बच्चे बीमार हो गए थे। स्कूल के शिक्षक के साथ साथ बच्चो का कहना था कि खाने में मरी हुई छिपकली थी।

