
जमशेदपुरः धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार के नेतृत्व में टेल्को के आजाद मार्केट की दवा दुकानों में छापामारी की. इस दौरान कई दवाओं का सेंपल भी लिया. एसडीओ को सूचना मिली थी कि दवा दुकानों में बड़े पैमाने पर नकली दवाओं का कारोबार किया जा रहा है. इसके बाद एक टीम बना कर एसडीओ ने छापामारी की.



