

संवाददाता
जमशेदपुरः सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में 10 सीजीपीए अंक लानेवाले छात्र कुंवर वैभव के पिता विमल ओझा ने अपने पुत्र की कामयाबी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हर पिता की तरह वे भी अपने पुत्र से काफी उम्मीदें लगा रखी थीं, उन्हें खुशी है किं उसने उनकी उम्मीदों को बरकरार रखा.
वैभव ने श्रीमती मनीबा चुनीलाल पटेल संस्कार विद्या भवन, भरूच, गुजरात से दसवीं की परीक्षा में 10 सीजीपीए लाया है. वर्तमान में वह डीएवी एनआईटी के 11वीं का छात्र है. वैभव के पिता नेवी के अवकाश प्राप्त जवान तथा वर्तमान में गुजरात के शिपिंग कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि माता माधुरी ओझा अमेटी इंटरनेशनल स्कूल की पूर्व शिक्षिका रह चुकी हैं. श्री ओझा का परिवार फिलवक्त आदित्यपुर के सहारा सिटी में रह रहा है.

