
जमशेदपुर ।


एसएसपी अनूप बिरथरे ने इंस्पेक्टर जितेंद्र ठाकुर को कदमा थाना का प्रभारी बनाया है। वहीं बिरसानगर थाना प्रभारी उपेंद्र नरायण सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया है। सीतारामडेरा थाना के सब इंस्पेक्टर भूषण कुमार को बिरसानगर थाने का प्रभार दिया गया है। कदमा प्रभारी रहे विनोद पासवान को जुगसलाई ट्रैफिक का थाना प्रभारी बनाया गया है। जितेंद्र ठाकुर को 20 मई 2017 को मानगो बवाल मामले में आजादनगर थाना प्रभारी रहने के दौरान निलंबित कर दिया गया था।

