
जमशेदपुर । आर0 वी0 एस0 काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलाॅजी, में एपटेक कम्प्यूटर के ऐक्सपर्ट द्वारा एक कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला कंप्यूटर साइस एण्ड इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों के लिए अयोजित कि गई थी। सभी छात्रों ने काफी उत्साह से इस कार्यशाला में भाग लिया। इसमें प्रोजेक्टर के द्वारा छात्रों को यह बताया गया कि इसका इस्तेमाल कब और कैसे करें। इसके अलावा छात्रों को इसका प्रेक्टिकल भी कर के दिखाया गया। निदेशक प्रो0 (डाॅ0) एम पी सिंह ने इस नई तकनीकी के उपयोगिता पर प्रकाश डाला और उन्होंने नए तकनीकी के क्षेत्र में छात्रों को इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग करने की सलाह दी। इस कार्यशाला में विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो0 जीवन कुमार के अलावा प्रो0 तपन कुमार डे, प्रो0 अमित भट्ठाचार्जी एवं अन्य शिक्षकगण मौजूद थे। कार्यशाला को सफलत पूर्वक संपन्न कराने में विभाग के सभी शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



