
जमशेदपुरः सुंदरनगर थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान तुरामडीक कॉलोनी मुख्य सड़क के बगल से एक युवक व युवती को संदेहास्पद स्थिति में गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक का नाम नवीन हांसदा तथा युवती का नाम कल्पना कुमारी ((काल्पनिक नाम) गालूडीह निवासी के रूप में पहचान हुई. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार की गयी लड़की ने बताया कि उक्त युवक जो उसके साथ था, छेड़छाड़ कर रहा था. वह एक शादी में आयी थी. इधर युवक का कहना था कि दोनों रजामंदी से वे लोग बातचीत कर रहे थे. इस बीच पुलिस ने पकड़ लिया. पुलिस ने लड़की के परिजनों को बुलाया है. मामले की जांच चल रही है.



