
जमशेदपुर।


अन्तरराष्टीय मैथिली परिषद केप्रदेश अध्यक्ष अमिरी नाथ झा अमर ,प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कुमार झा , प्रदेश महासचिव अजय झा और जिलाध्यक्ष अमलेश झा ने कहा कि झारखणड सरकार ने कैबिनेट की बैठक में द्वितीय राजभाषा में मैथिली को शामिल किये जाने का स्वागत किया ।अन्तरराष्टीय मैथिली परिषद ने इस माँग को लेकर विधान सभा घेराव किया ,झारखणड के सभी विधान सभा सदस्य को गुलाब फुल भेंट कर स्मारपत्र दिया । अ.मैथिली परिषद ने झारखणड के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ,खाद्द आपुर्ति मंत्री सरयु राय ,श्रममंत्री राज पलिवाल ,नगर विकास मंत्री सी .पी .सिंह एवं सभी मंत्री मंडल सदस्य बधाई के पात्र हैं प्रदेश प्रवक्ता प्रम़ोद कुमार झा ने मोबाईल पर बात कर मुख्यमंत्री रघुवर दास , मंत्री सरयु राय ,मंत्री राज पलिवाल ,और मंत्री सी .पी .सिंह जी को बधाई दी और खुशी का इजहार किया ।अन्तरराष्टीय मैथिली परिषद मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रीयों को मैथिली के नववर्ष समारोह जुडिशीतल15अप्रैल के समारोह में अभिनंदन करेगा.श्री झा ने कहा कि झारखड मे द्वितीय राजभाषा में मैथिली को शामिल कर झारखणड के दस लाख मैथिली भाषा भाषियों का झारखणड सरकार ने सम्मान बढाया ।श्री झा ने कहा कि मुख्यमंत्री जो बोलते हैं ओ करते हैं।

