
कई थोक विक्रेताओं ने शहर से वापस भेजा नॉनवोवेन स्टॉक
जमशेदपुर। जेएनएसी प्लास्टिक प्रतिबन्ध को प्रभावी बनाने को लेकर पाली प्रोपीलीन (नोन वोवेन) कैरी बैग्स पर भी सख्ती करने जा रही है। चूँकि नोनवोवेन भी न केवल प्लास्टिक कैरीबैग की श्रेणी में ही आता है बल्कि पर्यावरण की दृष्टिकोण से भी कमोवेश उतना ही खतरनाक है जितना पॉलिथीन। इसलिए अब इसको लेकर भी जमशेदपुर अक्षेस 18 जून से सख्ती वरतने जा रहा है।
सबसे पहले बड़े स्टॉकिस्ट / उपयोगकर्ताओं पर होगी कार्रवाई
जेएनएसी ने योजना बनाई है कि शुरू में नॉनवोवेन थैलों के बड़े स्टॉकिस्ट और बड़े उपयोगकर्ताओ पर कार्रवाई की जायेगी। फुटकर विक्रेताओं पर फ़िलहाल ज्यादा जुर्माना नहीं लगाया जायेगा।
कई विक्रेताओं ने दूसरे राज्यों में भेजा अपना स्टॉक
बुधवार को साकची के कई नॉनवोवेन स्टॉकिस्ट ने विशेष पदाधिकारी को जानकारी दी कि उन्होंने अपना स्टॉक दिल्ली या कोलकाता भेज दिया है। कुछ ने इस एवज़ में ट्रांसपोर्ट के कागजात भी प्रमाण के रूप में दिखाए।

