
जमशेदपुर।


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उपायुक्त अमित कुमार ने कहा कि जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन गोपाल मैदान बिष्टुपुर में प्रातः 6:30 बजे से 7:30 बजे तक निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार किया जाएगा। जिसमें 4000 से अधिक लोगों के शामिल होंगे। वे समागरणलय कक्ष में पत्रकारो से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अनुमंडल स्तर तथा प्रखंड और पंचायत स्तर पर अलग से आयोजन करने का निर्देश दिया गया है। विभिन्न औद्योगिक घरानों द्वारा अपने अपने प्रतिष्ठानों में योग दिवस का आयोजन किया जाएगा।
उपायुक्त ने जानकारी दी कि जिला स्तरीय मुख्य आयोजन में चार हजार से अधिक छात्र-छात्राएं, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, सिविल डिफेंस, रेडक्रॉस तथा समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल होंगे। 50 मिनट के योगाभ्यास प्रोटोकॉल के तहत किए जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में लोगों को योगासन की सही मुद्राओं की जानकारी देने हेतु योग प्रशिक्षकों की सहायता प्राप्त करते हुए योग दिवस के पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। व्यवस्थाओं के सफल कार्यान्वयन हेतु जिले के उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में होर्डिंग, पोस्टर, LED वेन वीडियो क्लिप तथा माइकिंग के माध्यम से जन जागरूकता का कार्यक्रम लगातार किया जा रहा है.।उपायुक्त ने कहा कि योग को जनजीवन के साथ जोड़ सकें इसके लिए जिला प्रशासन की टीम प्रयास कर रही है। निश्चित रूप से योगाभ्यास से शरीर नीरोग होता है. उन्होंने कहा कि आज योग के संबंध में सर्वमान्यता बढ़ी है। लोगों ने योग को अपने जीवन में शामिल किया है.* उपायुक्त ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में जमशेदपुर वासी गोपाल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो इसके लिए मीडिया भी जागरूकता लाने का कार्य करें। उन्होंने कहा क प्रधानमंत्री के संबोधन को गोपाल मैदान में टेलीकास्ट करने की व्यवस्था की जाएगी ताकि उनके संबोधन को आम जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हो सके।

