
ली खाद्य सुरक्षा सर्वे की जानकारी, दिया सहयोग का भरोसा
संवाददाता
जमशेदपुरः झारखंड मुक्ति मोरचा का एक प्रतिनिधिमंडल पार्थो चालक के नेतृत्व में जिले के विपणन पदाधिकारी आरपी राही से मिला तथा सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत किये जा रहे सर्वे के संबंध में जानकारी ली. इस मौके पर श्री राही ने खाद्य सुरक्षा से जुड़े सर्वे के बारे में जानकारी दी तथा सर्वे के लिए बनाये गये फॉरमेट के हर पहलू को समझाया. इससे संतुष्ट हो कर झामुमो के प्रतिनिधियों ने सर्वे पदाधिकारियों व कर्मियों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया.



