
चाईबासा।
आगामी 3 अप्रैल को राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व सिंहभूम के सांसद लक्ष्मण गिलुवा का नागरिक अभिनंदन पिलाई हॉल चाईबासा में किया जाएगा ।
इसकी जानकारी देते हुए जिला भाजपा के जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी ने बताया कि विगत दिनों रांची में आयोजित भाजपा की बैठक में उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री को चाईबासा आने का निमंत्रण दिए थे एवं इस अवसर पर खासमहल चाईबासा समेत विभिन्न इलाके रह रहे लोगो की और से अभिनंदन समारोह आयोजित करने की बात की जानकारी दिए थे ।जिससे राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सहर्ष स्वीकार कर 3 अप्रैल को दिन के 11 बजे चाईबासा आने की बात कही है ।
जिला भाजपा अध्यक्ष श्री नंदी ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से खासमहल एवं वर्षों से सरकारी भूमि पर रह रहे गरीब गुरबा लोगों को अगले 30 वर्षों के लिए जमीन लीज पर देने का जो निर्णय लिया है इसके लिए मुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष का अभिनंदन समारोह की पिलाई हॉल चाईबासा में रखी गई है इस अवसर पर उन्होंने जिले के वरिष्ठ भाजपाईयों एवं जिला भाजपा समिति के पदाधिकारी समेत वरिष्ठ भजपाईयों को पिलाई हॉल चाईबासा में आयोजित कार्यक्रम में में भाग लेने की अपील की है।


