
चाईबासा। सोमबार को कोल्हान के नए आयुक्त के रूप में विजय कुमार सिंह ने आयुक्त कार्यालय में पदभार ग्रहण किया .इस दौरान कर्मचारियों ने माला पहना कर आयुक्त का स्वागत किया। इस दौरान आयुक्त विजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं को अच्छे से अच्छे तरीके से धरातल पर कार्यान्वयन किया जा सके यह मेरी एजेंडे में प्रथम स्थान पर रहेगा। विधि व्यवस्था सही रहे इसके साथ ही अवांछित तत्वों द्वारा समाज में गड़बड़ी फैलाने की चेष्टा करते रहते हैं इसमें सुधार के लिए जिला के उपायुक्त एसपी के साथ प्रत्येक माह बैठक किया करूंगा।


शिकायत निवारण कोषांग का होगा गठन
आयुक्त ने कहा कि शिकायत निवारण कोषांग का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों के लिए टोल फ्री नंबर दिया जाएगा। कार्यालय अवधि के अंतर्गत किसी भी शिकायत या कार्यों का निष्पादन जिला स्तर में नहीं होने पर लोग इसकी शिकायत करें। इसकी जांच होगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राजस्व समय जमा हो इस पर पैनी नजर रहेगी
राज्य सरकार की सभी योजनाओ के कार्यान्वयन के लिए बहुत बड़ी राशि की आवश्यकता होती है। यह राशि सभी लोगों द्वारा जमा किए गए टैक्स व रॉयल्टी के रूप में होता है। इसके लिए जरूरी है कि राजस्व समय पर जमा होता रहे। राजस्व की चोरी व्यापक स्तर पर होती है, इसे ध्यान से देखने की जरूरत है कि सभी विभाग एवं संस्थाएं समय पर राजस्व जमा कर रही हैं या नही। राजस्व समय पर राज्य सरकार के खाते में जाए ताकि जनकल्याण योजनाएं बनाई जा सके।
प्रखंड अंचलों का खुद दौरा करूंगा
गुड गवर्नेंस के कांसेप्ट को परिभाषित करने के लिए प्रखंड आंचलों आदि विभागों का दौरा समय-समय पर होते रहना चाहिए। जिससे सभी अपना काम सुचारु रुप से करें और होता रहे। इसलिए प्रखंड अंचल जिला आदि कार्यालयों का खुद दौरा करता रहूंगा।
सबसे बड़ा विकास में बाधक है भ्रस्टाचार जिसपर पैनी नजर रखी जायेगी
नक्सलियों से की अपील
आयुक्त ने कहा कि विकास ज्यादा से ज्यादा किया जाए, विकास के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार समन्वय के साथ काम कर रही है। लगभग नक्सलवाद समाप्त हो चुका है। नक्सलियों से मेरी अपील होगा कि नक्सली विकास में बाधक ना बने। नक्सलवाद को छोड़कर नक्सली बाहर निकलें और समाज के मुख्यधारा से जुड़े। परिभाषित करने के लिए प्रखंड अंचलों आदि विभागों का दौरा समय-समय पर होते रहना चाहिए। जिससे सभी अपना काम सुचारु रुप से करें और होता रहे। इसलिए प्रखंड अंचल जिला आदि कार्यालयों का खुद दौरा करता रहूंगा।

