
चाईबासा- चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक छत्रसाल सिंह ने मंडल के वरीय अधिकारीयों के साथ चक्रधरपुर से झारसुगुड़ा स्टेशन तक का निरिक्षण किया। चक्रधरपुर से सुबह 7.40 बजे से झारसुगुड़ा तक का विंडो ट्रेलिंग इंस्पेक्शन किया गया। झारसुगुड़ा पहुँच कर स्टेशन, RPSF बैरक, TTE रेस्ट रूम, नवनिर्मित क्वार्टर न्यू रेलवे कॉलोनी आदि का निरिक्षण श्री सिंह दुआरा किया गया और आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारीयों को दिया गया।
इसके उपरांत वापसी के क्रम में bagdehi, bamra, garposh,राजगांगपुर आदि का भी विस्तारपूर्ण निरिक्षण किया। इसके अलावा तिहरी लाइन के चल रहे कार्य का भी जायज़ा मंडल रेल प्रबन्धक ने लिया और कार्य को निश्चित समय के अंदर पूरा करने का निर्देश भी दिया।


