
-डबल मर्डर और लूट मामले के उद्भेदन के लिये किया गया सम्मानित


गिरिडीह। देवघर जिले के मधुपुर में हुए डबल मर्डर मामले के साथ गिरिडीह में हुई लूट मामले का उद्भेदन करने और इन दोनों मामले के मुख्य अभियुक्त मास्टर माइंड को गिरफ्तार करने लूटी गयी सामग्रियों की बरामदगी में अहम भूमिका का निर्वाहन करने के लिए गिरिडीह के डीएसपी शम्भू सिंह और एसडीपीओ राज कुमार मेहता को डीजीपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यालय में शनिवार को आयोजित मासिक अपराध् एवँ समीक्षा बैठक (क्राइम बैठक) के दौरान डीजीपी ने जिले के इन दोनों जांबाज पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया। शनिवार को गिरिडीह के इन दोनों पुलिस पदधिकारियों के अलावे रांची, दुमका,पलामू, गोड्डा, देवघर, और जामताड़ा के कुल 17 पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। मौके पर विभिन्न जिलों के एसपी समेत अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारीगण उपस्थित थे। जिले के इन दोनों पदाधिकारियों को डीजीपी के हांथों सम्मानित होने और प्रशस्ति पत्र मिलने पर विभागीय पदाधिकारियों समेत कई लोगों ने बधाई दिया है।

