
सरकार ने पीड़ित परिवार को 2-2 लाख रुपया मुआवजा की घोषणा की


कुशीनगर जनपद के दुदही से सटे बहपुरवा रेलवे क्रासिंग पर हुआ दर्दनाक हादसा
उक्त घटना की जांच कमिश्नर को सौंपा गया
मौके पर पहुचे जिलाधिकारी को स्थानीय लोगो का भारी आक्रोष का समाना करना पड़ा
कुशीनगर।
कुशीनगर जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही बहपुरवा रेलवे क्रॉसिंग पर सुबह 6-50 बजे सिवान से गोरखपुर जाने वाली 55075 अप सवारी गाड़ी की चपेट में स्कूली बच्चों से भरी वैन आ गई। वैन के परखचे उड़ गए। 13 स्कूली बच्चों की मौत हो गई तो वही वैन में सवार आधा दर्जन से अधिक बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कोहराम मच गया। घटना तब हुई जब स्कूली बच्चों से भरी वैन फाटकविहीन रेलवे क्रासिंग को पार कर रही थी और तभी ट्रेन आ गई। दुदही बाजार स्थित डिवाइन स्कूलों की वैन बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। दुदही बहपुरवा फाटकविहीन क्रासिंग पर जैसे ही वैन चढ़ी कि सिवान से गोरखपुर जाने वाली सवारी गाड़ी आ गई और वैन की चपेट में आ गई। उसके परखच्चे उड़ गए। वैन में सवार 13 स्कूली बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। आधा दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
राज्य सरकार द्वारा पीड़ित परिवारो को दो-दो लाख रुपया मुआवजा देने की घोषणा की है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मा0 योगी आदित्यनाथ और गोरखपुर मण्डल के कमिश्नर की पहुचने की सुचना है।

