
छातापुर (सुपौल )सोनू कुमार भगत । मॉडर्न स्कुल के सामने स्थित ग्रीन पार्क मे छातापुर क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में टी ट्वेन्टी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रविवार को किया गया। जिसका विधिवत फीता काटकर उदघाटनमुख्य अतिथि समाज सेवी मकसूद मसन ,मो हारून ,मो अब्बास ,रामटहल भगत ,गुड्डू कुमार ने संयुक्त रूप से किया। उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि मकसूद मसन ने कहा कि खेल हमेशा से आपसी भाईचारे को बढ़ाने का प्रशस्त मार्ग बनते आया है। शेैक्षणिक जीवन से लेकर कार्य क्षेत्र के जीवन मे भी खेल से जुड़े रहने से बोद्धिक विकाश का पथ बनता है। उन्होंने कहा की स्वस्थ्य शरीर,स्वास्थ्य मे ही अच्छे मन का वास होता है.इस लिए सभी को समर्पित भाव से खेल से नित्य जुड़े रहना चाहिए.उन्होंने खिलाड़ियो का उत्साह बर्धन करते हुये कहा कि सभी मानव अगर खेल की महत्ता को समझकर समर्पित भाव से लगनशील बनकर खेल से जुड़े रहेंगे ,तो अवश्य ही कामयाबी हासिल करने में सक्षम होंगे|उन्होंने भारतीय टीम के महेंद्र सिंह धोनी की चर्चा करते हुये कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के होनहार युवा भी धोनी से प्रेरणा लेते हुये उचाई की बुलंदी को छू सकते हैं। राम टहल भगत भगत ने कहा की खेल का दब दबा इन दिनो ग्रामीण क्षेत्रो मे भी व्यापक रूप से देखने को मिल रहा है। खेल के प्रति युवा सहित बच्चे तत्परता से जूटे है,जिससे यह प्रतीत होता है की सभी खेल की अहमियता समझने लगे है।उद्घाटन मैच में फारबिसगंज टीम ने प्रतापगंज के टीम को 46 रनों से पराजित किया । टॉस जीतकर पहली बल्लेबाजी करने उतरी फारबिसगंज टीम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 108 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया । वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रतापगंज के टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित ओवर में मात्र 62 रन ही बना सकि। विजेता (फारबिसगंज )टीम के शाहिल को मेन ऑफ़ दी मैच चुना गया । शाहिल ने 21 रन सहित 3 विकेट प्राप्त किया । उदघाटन मेैच फारबिशगंज तथा प्रतापगंज के बीच खेला गया । इस मौके पर संजय कुमार ,संतोष कुमार ,मण्डलअजीत कुमार ,राहुल मोर्या ,शुशील कुमार ,संतोष शर्मा ,असगर अली आदि मौजूद थे.
